देश भारत विश्व के अन्य देशों का योग के क्षेत्र में नेतृत्व कर रहा है: अजय भट्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। योग आयुर्वेद का अभिन्न अंग है, जो स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करता है और रोगी व्यक्ति की चिकित्सा करता है। योग स्वस्थ जीवन शैली की ओर हमें अग्रसर करता है। उक्त उद्गार आज यहां फ्लैट्स मैदान नैनीताल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित शिविर में सांसद अजय भट्ट बतौर मुख्यअतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर योग को विश्वभर में विशेष पहचान दिलाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। आज हमारा देश भारत विश्व के अन्य देशों का योग के क्षेत्र में नेतृत्व कर रहा है, जिसने योग को विश्व में विशिष्ट पहचान दिलाई है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में वन विभाग की कार्रवाई, संदिग्ध आदमखोर बाघ ट्रेंकुलाइज, अलर्ट जारी

सांसद अजय भट्ट ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि योग प्रत्येक मनुष्य के जीवन में अहम भूमिका रखता है। हमें नित्य योग करना चाहिए, इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा, ऊर्जावान रहेगा और हमें हिंसा के विकार से दूर रखेगा।
इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने कहा कि प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में कुछ समय व्यायाम करने से हमारा दिन स्फूर्ति भरा रहता है, हम सभी को योग करना चाहिए। योग करने से हम चिरायु, स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों का आभार व्यक्त किया और सभी से नित्य योग करने की अपील की।
जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी नैनीताल द्वारा योगासन का व्याख्यान किया गया और उनके द्वारा भद्रासन, मकरासन, भुजंगासन, दंडासन आदि अन्य प्रकार के योगासन कराए गए तथा उनसे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें -   विधानसभा में इस बयान पर बवाल! महिला आरक्षण पर बोलते ही गरजे सीएम धामी, विपक्ष का जोरदार हंगामा”

इस अवसर पर अध्यक्ष मंडी परिषद डा.अनिल डब्बू, भाजपा दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, दीपक मेहरा, सुरेश भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, मनोज जोशी, कविता गंगोला, विमला अधिकारी, दया पोखरिया, आदि जनप्रतिनिधियों के साथ ही नगर आयुक्त हल्द्वानी विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी/प्रभारी ईओ नगर पालिका, नैनीताल अतुल भंडारी, तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी पर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440