नकली पनीर पर शिकंजा: भीमताल-भवाली में खाद्य विभाग का सघन अभियान, पनीर और आटे के नमूने लिए

खबर शेयर करें

एनालॉग पनीर पर प्रदेशव्यापी प्रतिबंध के बीच खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, दोनों नमूने लैब भेजे

समाचार सच, भीमताल। उत्तराखंड में एनालॉग पनीर के खिलाफ चल रहे प्रदेशव्यापी अभियान के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने भीमताल और भवाली क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए दो नमूने संग्रहित किए गए।

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड के आयुक्त कार्यालय की ओर से 7 अगस्त 2026 को जारी आदेश के क्रम में की गई।

पनीर के साथ आटे का भी लिया नमूना
निरीक्षण अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खुले पनीर का एक नमूना और आटे का एक नमूना लिया। दोनों नमूनों को नियमानुसार सील और सुरक्षित करते हुए जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा में आखिर पिंजरे में फंसा गांव की दहशत बना तेंदुआ! 8 साल के लेपर्ड का सुरक्षित रेस्क्यू

खाद्य विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें -   150 मीटर गहरी खाई में समाई कार, एक की मौत; तीन घायल, गंभीर को हल्द्वानी भेजा

रिपोर्ट आने के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई
विभाग के अनुसार अभी किसी भी नमूने को मानक से बाहर या असुरक्षित घोषित नहीं किया गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसमें सामने आने वाले तथ्यों और परिणामों के आधार पर संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440