खौफनाक! रात का खाना परोसने से मना करने पर पति ने पत्नी का गला काटकर की हत्या, शव के किए टुकड़े-टुकड़े

खबर शेयर करें

समाचार सच, कर्नाटक/नई दिल्ली (एजेन्सी)। देश कर्नाटक के तुमकुरु में रात का खाना परोसने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के शव के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। इससे पहले उसने शव से खाल भी निकाल ली थी।

पुलिस ने इस मामले की शुरुआती जांच के बाद बताया कि महिला ने डिनर देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसके पति ने बेरहमी से कत्ल कर डाला। पुलिस से पूछताछ में उसने पत्नी क हत्या की बात स्वीकार की है। 35 साल की पुष्पा का शव घर के अंदर ही किचन से बरामद किया गया था। घर में वह अपने पति और 8 साल के बेटे के साथ रहती थी। दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी।

पुलिस के अनुसार पुष्पा का पति शिवराम एक मिल में काम करता था। वह सोमवार शाम को काम पर से लौटा तो खाना मांगा। इस पर महिला ने इनकार कर दिया तो भड़के शिवराम ने कत्ल ही कर डाला। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच अकसर झगड़े होते थे। सोमवार को भी दोनों में विवाद हुआ तो पुष्पा ने डिनर देने से इनकार कर दिया। इससे शिवराम का पारा और चढ़ गया। उसने एक धारदार हथियार लेकर पुष्पा को गोद डाला। इसके बाद उसका गला काट दिया। यही नहीं उसने पत्नी की वीभत्स तरीके से हत्या के बाद पूरी रात उसके शव को काटा।

यह भी पढ़ें -   श्रावण शिव चतुर्दशी पर जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

शिवराम ने अपनी पत्नी के शव से पहले खाल निकाल ली और फिर रात भर उसके टुकड़े करता रहा। पुष्पा और शिवराम किराये के मकान में रहते थे। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सुबह शिवराम ने मकान मालिक को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर लोग पहुंचे तो पत्नी का शव टुकड़ों में देखा। दोनों का बेटा सो रहा था।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी थमा नहीं, 7 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश का खतरा, 14 अगस्त तक अलर्ट

तुमकुरु के एसपी अशोक वेंकट ने बताया कि शिवराम ने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है। दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ करते थे। घटना वाले दिन शिवराम की नौकरी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पत्नी को मार डाला और अपने मालिक को इसकी जानकारी दी। एसपी ने कहा कि हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिससे कुछ और जानकारियां मिल सकती हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440