भीमताल में SDM बना ग्राहक, शराब की दुकान में रंगेहाथ पकड़ी गई ओवररेटिंग! रिपोर्ट डीएम को सौंपी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच भीमताल में एसडीएम नवाजिश खलिक ने एक्शन मोड में आते हुए खुद ग्राहक बनकर रियलिटी चेक किया। इस दौरान शिकायतें सही पाई गईं, जिसके बाद एसडीएम ने पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी वंदना सिंह और जिला आबकारी अधिकारी को सौंप दी है।

मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि भीमताल क्षेत्र की शराब दुकानों में एमआरपी से अधिक कीमत वसूली जा रही है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को जांच के निर्देश दिए।

एसडीएम नवाजिश खलिक ने सादा वेश में ग्राहक बनकर एक शराब की दुकान पर बोतल खरीदी और जब ओवर रेट वसूला गया तो उन्होंने मौके पर ही सेल्समैन से जवाब-तलब किया। इस दौरान पूरी कार्रवाई कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

जांच में यह भी सामने आया कि दुकान पर स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं था, और स्वाइप मशीन से ग्राहकों से अतिरिक्त चार्ज लिया जा रहा था, जो नियम के विरुद्ध है। एसडीएम ने मौके पर दस्तावेजों की गहन जांच की और सभी तथ्यों को रिपोर्ट में शामिल करते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि एमआरपी से अधिक रेट लेना कानूनन अपराध है, और भविष्य में इस तरह की किसी भी शिकायत को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440