समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना काल में जहां एक व्यक्ति आर्थिक मंदी से जूझ रहा है, वहीं साइबर ठग भी अपनी कला से लोगों को ठगने में बाज नहीं आ रहे है। बीते दिवस को ऐसा ही एक मामला महानगर हल्द्वानी में सामने आया है। साइबर ठग ने गूगल-पे में पैसा ट्रांसफर करने के नाम उसके खाते से 3 लाख की रकम उड़ा दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौपी तहरीर में आनंद विहार तीनपानी निवासी नितिन जैन ने बताया कि बीते दिन उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि उसे अपने पेटीएम एकाउण्ट में 25 रुपए डलवाने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना है। उसका कहना है जब उससे पेटीएम नहीं हुआ तो उसने गूगल-पे करने को कहा। जब उसने गूगल पे किया तो उसके खाते से 3 लाख रूपए की नगदी निकल गई। रकम निकलने का अहसास होने उसने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












