समाचार सच, हल्द्वानी। सिलेंडर चोरी कर रहे युवकों को टोकना ठेला संचालक को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने ठेला संचालक के साथ मारपीट की और तहरीर वापस न लेने पर घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता कर दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। जजी के पास ठेला लगाने वाले भारत शर्मा निवासी वैलेजालीलॉज के अनुसार बीती 30 दिसम्बर की शाम उसके ठेले से कमल जीना व गोलू पुत्र उमराव सिंह सिलेंडर चोरी करने लगे। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह मारपीट पर उतारू हो गये। इस बीच मौके पर पहुंचे ठेला संचालक के परिचित गोपाल दत्त बेलवाल से भी आरोपियों ने अपने दोस्तों मुन्नू अग्निहोत्री व अन्य के साथ कार्यवाही न करने को लेकर डराया-धमकाया। आरोप है कि पुलिस में जाने पर आरोपी घर में घुस आये और महिलाओं के साथ अभद्रता की। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












