रोजाना अंडे खाने के कई फायदे, जानिए इसे खाने का सही तरीका

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अंडे को पौष्टिक खाद्य पदार्थों की श्रेणी में शामिल किया गया है। अंडे को प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत माना गया है। प्रोटीन के अलावा अंडे में विटामिन बी 12, विटामिन ए, अमीनो एसिड, आयरन, फोलेट, बायोटिन, विटामिन डी, सोडियम आदि पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। अंडा आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। साथ ही वजन बढ़ाने से लेकर वजन घटाने दोनों में ही सही तरीके से अंडे का सेवन लाभकारी होता है। ढेरों गुणों के बावजूद अगर आप सही तरीके से अंडे का सेवन नहीं करते हैं, तो इसके स्वास्थ्य लाभों से वंचित रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं किस तरीके से रोजाना अंडे का सेवन करने पर कौन से स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं…

अंडे खाने का सबसे बेहतर समय सुबह नाश्ते का होता है। साथ ही कच्चे की बजाय अंडे को पकाकर खाना अच्छा होता है। क्योंकि जब अंडे को सही तापमान पर पकाया जाता है, तो इसमें मौजूद अलग-थलग प्रोटीन एक साथ मिल जाता है, जिसका पाचन करना आपके पेट के लिए आसान रहता है। साथ ही आपको बता दें कि अंडे को पकाकर खाना ही फायदेमंद होता है, परंतु इसे अधिक तापमान पर पकाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। फिर भी अगर आप तेज तापमान पर अंडे को पकाते हैं, तो उसे अधिक देर तक ना पकाएं। अब आइए जानते हैं सही तरीके से रोजाना अंडे खाने से होने वाले फायदों के बारे में…

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में
शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में अंडे का सेवन फायदेमंद हो सकता है। फोस्फोटाइड्स और ओमेगा-3 एसिड की मौजूदगी के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए अंडा खाना फायदेमंद होता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित करने से हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन ध्यान रखें कि तेल में बनाया हुआ अंडे का आमलेट कोलेस्ट्रॉल को घटाने की जगह बढ़ा सकता है। इसलिए नाश्ते में सही तापमान पर उबला हुआ अंडा खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

स्वस्थ आंखों के लिए
आंखें हमारे शरीर का वह अनमोल भाग हैं, जिससे हम दुनिया की खूबसूरती देख पाते हैं। बिना आंखों के हमारा जीवन अंधकारमय हो जाएगा। ऐसे में आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना एक अंडे का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह आपकी आंखों की मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

मजबूत हड्डियों के लिए
आजकल बहुत से लोगों को उम्र से पहले ही हड्डियों से जुड़ी परेशानियां होने लगी हैं। ऐसे में मजबूत हड्डियों के लिए रोजाना अंडा खाना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अंडे में विटामिन डी मौजूद होता है जो हड्डियों के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। साथ ही रोजाना अंडे का सेवन करने से इसमें मौजूद विटामिन-डी सूरज की किरणों को शरीर में अवशोषित करने में सहायक होता है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440