हल्द्वानी में लिव-इन प्रेमी के लिए बेटी ने लूट लिया पिता का घर, जेवर-नगदी लेकर फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक चौंकाने वाली घटना ने सबको हैरत में डाल दिया। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने अपने प्रेमी के कहने पर अपने पिता की तिजोरी से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा ली। पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुखानी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर में लाखों रुपये के जेवर और नकदी रखे थे, जिसे वह बैंक में जमा करने की तैयारी कर रहे थे। 20 मार्च को जब उन्होंने लॉकर चेक किया तो वह खाली मिला। घर में छानबीन करने पर पता चला कि उनकी बेटी, जो देहरादून के बल्लूपुर निवासी मोहम्मद आजम के साथ लिव-इन में रहती है, इस चोरी में शामिल है।

पीड़ित पिता का कहना है कि उनकी बेटी और उसका प्रेमी पिछले कुछ समय से देहरादून में साथ रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेमी ने उनकी बेटी को उकसाकर यह चोरी करवाई। पिता ने यह भी बताया कि दोनों का रिश्ता यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) के तहत पंजीकृत नहीं है। गुस्साए पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर युवती और उसके प्रेमी मोहम्मद आजम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5) और 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश में जुट गई है। इस घटना ने परिवार और पुलिस दोनों को सकते में डाल दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440