रामनगर में संदिग्ध परिस्थिति में कैंटर में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। उत्तराखंड में नैनीताल के रामनगर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में कैंटर में मिला है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस को सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर जाकर जांच की।

कोतवाली के एसएसआई मो. यूनुस ने बताया कि शव की स्थिति और आसपास के लोगों के बयान के अनुसार, मृतक नशे का आदी था। अनुमानित रूप से युवक बीती रात नशे में कैंटर में सो गया और अत्यधिक नशे के कारण उसकी मौत होने की संभावना है।

शव की शिनाख्त बलविंदर सिंह उर्फ लल्ला (35 साल) पुत्र लखवीर सिंह निवासी जाटव बस्ती, भवानीगंज के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दीपावली की रात मध्य प्रदेश में मौत का तांडव! दो शहरों में आग से उजड़ गए परिवार, मासूम बच्चों समेत कई लोगों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440