पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हरीश का शव शारदा नहर किनारे मिला, जांच जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, चंपावत। जिला चंपावत के राजकीय महाविद्यालय बनबसा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरीश बिष्ट का शव शारदा नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। 22 वर्षीय हरीश 13 दिसंबर से घर से लापता था। शनिवार को पुलिस ने फोन सर्विलांस के आधार पर उनकी खोजबीन करते हुए शव बरामद किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हरीश बिष्ट ग्राम सभा गुदमी के तोक भैंसाझाला के निवासी थे। वे शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे अपने घर से स्कूटी लेकर निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका से परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।

यह भी पढ़ें -   यदि आप भी पीते हैं जरूरत से ज्यादा पानी, तो हो सकती हैं ये दिक्कतें

पुलिस ने खोजबीन शुरू की और शनिवार को गड़ीगोठ पुल से कैनाल जाने वाले मार्ग पर नहर किनारे शिव मंदिर के पास उनकी स्कूटी खड़ी मिली। पास ही हरीश का शव उल्टा पड़ा मिला। उन्हें तत्काल उपचार के लिए टनकपुर के उप संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हरीश का परिचय और परिवार
हरीश बिष्ट वर्ष 2022 में बनबसा महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रहे थे। उनके पिता राजेंद्र सिंह बिष्ट डेयरी में दूध पहुंचाने का कार्य करते हैं। परिवार में हरीश सबसे बड़े थे और उनके अलावा एक भाई और दो बहनें हैं। हरीश की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नाबालिक के वाहन चलाने पर पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पुलिस का बयान
थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि हरीश बिष्ट की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा लिया है, और रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440