उत्तराखण्ड के इस राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक का जला हुआ मिला शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, गैरसैंण। विकासखंड के कुनिगाड़ क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खेलकूद अभ्यास के लिए पहुंचे छात्रों ने स्कूल परिसर में एक शिक्षक का जला हुआ शव देखा, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के बीच अफवाहों का दौर शुरू हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान 48 वर्षीय कनक लिंगवाल के रूप में हुई, जो इसी विद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में कार्यरत थे और टिहरी जनपद के निवासी थे।

पुलिस को शव से कुछ दूरी पर डीजल का केन भी बरामद हुआ, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। थाना अध्यक्ष जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

मृतक शिक्षक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हालांकि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। घटना से जुड़े हर संदिग्ध तथ्य की बारीकी से पड़ताल की जा रही है ताकि मौत के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

इस रहस्यमयी घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और लोग इस घटना के पीछे के कारणों को लेकर असमंजस में हैं। विस्तृत जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440