निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार धराशाही होने से मकान पर गिरा मलबा, एक व्‍यक्‍त‍ि की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बारिश के चलते त्‍यूणी के रायगी गांव में मकान के ऊपर बन रही निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार धराशाही होने से मलबा मकान पर गिर गया, जिससे वहां रह रहे एक व्‍यक्‍त‍ि की मौत हो गई, जबकि पत्‍नी और बच्‍चों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। घटना गुरुवार सुबह सात बजे की बताई जा रही है।
बीती बुधवार रात से क्षेत्र में बारिश होती रही। गुरुवार सुबह सीमांत त्यूणी तहसील क्षेत्र अंतर्गत रायगी गांव में एक ग्रामीण के मकान के ऊपरी ओर बन रही निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार धराशाही हो गई। दीवार टूटने से सारा मलबा मकान के ऊपर गिर गया। हादसे में मकान के अंदर फंसे भोपाल सिंह (51) पुत्र दुर्गा सिंह निवासी रायगी-त्यूणी की मलबे के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान मकान के अंदर भोपाल सिंह की पत्नी और दो बच्चों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।हादसे के दौरान स्वजनों के शोर मचाने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन घर के अंदर फंसे ग्रामीण की जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना के तुरंत बाद प्रभारी राजस्व निरीक्षक तिलकराम जोशी व थानाध्यक्ष संदीप पंवार मयफोर्स स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए त्यूणी अस्पताल लाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440