कोरोना संक्रमणकाल में लिया फैसला, इस बार मोहर्रम पर नहीं निकाले जायेंगे ताजिये

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमणकाल को देखते हुए इस बार मोहर्रम पर ताजिये नहीं निकाले जाएंगे। गणमान्यजनों व पुलिस-प्रशासन के बीच आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। मोहर्रम का त्यौहार एक सितम्बर को मनाया जाएगा।
ज्ञात हो कि पूर्व में मोहर्रम पर नगर के बनभूलपुरा क्षेत्र में ताजिये निकाले जाते रहे हैं। क्षेत्र भ्रमण के बाद ताजियों को कर्बला में दफन करने की परंपरा रही है। लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण ने हजरत इमाम हसन हुसैन के चाहने वालों के चेहरे मायूस कर दिये हैं।
यहां बनभूलपुरा स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में मोहर्रम कमेटी, अखाड़े के सदस्यों, पार्षदों आदि सहित गणमान्य लोगों की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार ताजिए नहीं निकाले जाएंगे। ऐसे में ताजिए अपने घरों के आगे रख कर परंपरा तरीके से त्यौहार मनाया जाएगा। साथ ही प्रशासन ने लोगों से भीड़ न लगाने की भी अपील की। उन्होंने इस त्यौहार को सादगी से मनाने को कहा गया। तय किया गया कि इस दौरान क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखी जाएगी। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
बैठक में एसडीएम विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ शांतनु पाराशर, एसओ बनभूलपुरा सुशील कुमार, पार्षद गुफरान, शकील सलमानी, इस्लाम किमरानी, रईस अहमद वारसी, लईक कुरैशी, हाजी शाकिर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440