अनुसूचित समाज के छात्रों के भविष्य को केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले सराहनीय : आर्य

खबर शेयर करें

भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश में पोस्टकार्ड के माध्यम से चलायेगा धन्यवाद प्रस्ताव अभियान

समाचार सच, हल्द्वानी। अनुसूचित समाज के छात्रों के भविष्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले सराहनीय हैं। इसके लिए भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश में पोस्टकार्ड के माध्यम से धन्यवाद प्रस्ताव अभियान चलायेगा। यह जानकारी बुधवार को भाजपा संभाग कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी।
इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री दिनेश आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जनहित में लिये जा रहे फैसलों में सभी जाति-धर्मों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय सामाजिक व न्याय मंत्री थावर चन्द्र गहलौत द्वारा अनुसूचित समाज के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति बढ़ोत्तरी का जो फैसला लिया गया है, वह सराहनीय है। इस फैसले के तहत अब इस समाज के छात्रों के भविष्य के लिए राशि 11,100 करोड़ से बढ़ाकर 6,000 करोड़ प्रतिवर्ष की गई है। साथ ही इस राशि में प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का प्रावधान भी रखा गया है। इसका लाभ निश्चित तौर पर देश के चार करोड़ अनुसूचित जाति के छात्रों को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के इस फैसले के लिए अनुसूचित समाज के सामाजिक, बुद्धिजीवी व युवा वर्ग के बीच पोस्टकार्ड अभियान चलायेगा। इसके तहत प्रदेश में दस हजार पोस्टकार्ड के माध्यम से धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय व तथा केंद्रीय सामाजिक व न्याय मंत्री को प्रेषित किये जायेंगे।
पत्रकार वार्ता में मंत्री भुवन चंद्र आर्य, दिनेश रंधावा, जिला महामंत्री रविंद्र बाली मुख्यरूप से मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440