उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में 23 जनवरी को होने वाले निकाय चुनावों के मद्देनजर राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि इस दिन राज्य के उन सभी निकाय क्षेत्रों में, जहां मतदान होगा, सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, अर्द्ध-सरकारी निकाय और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों, कारीगरों और श्रमिकों को सवेतन अवकाश दिया जाएगा।

चुनाव क्षेत्र में कोषागार और उपकोषागार भी रहेंगे बंद
आदेश के तहत मतदान वाले क्षेत्रों में स्थित कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे। यह निर्णय मतदान प्रक्रिया को सुचारु और प्रभावी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

यह भी पढ़ें -   कालाढूंगी में सड़क पर स्कूली बच्चों की मारपीट का वीडियो वायरल, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

सरकार के इस कदम से मतदान करने वाले नागरिकों को सुविधा मिलेगी और चुनावी प्रक्रिया में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440