कालाढूंगी में सड़क पर स्कूली बच्चों की मारपीट का वीडियो वायरल, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, कालाढूंगी डेस्क। कालाढूंगी क्षेत्र में सड़क के बीच स्कूली बच्चों के आपस में मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नैनीताल पुलिस हरकत में आ गई। मामले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण सैनी के नेतृत्व में वायरल वीडियो में नजर आ रहे बच्चों की पहचान कराई गई। इसके बाद संबंधित बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ-साथ स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को थाना कालाढूंगी बुलाया गया।

पुलिस ने सभी पक्षों की मौजूदगी में बच्चों की काउंसलिंग करते हुए उन्हें सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और विवाद से बचने की समझाइश दी। बच्चों को बताया गया कि आपसी विवाद को हिंसा का रूप न दें और सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा कोई व्यवहार न करें, जिससे कानून-व्यवस्था अथवा यातायात प्रभावित हो।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 24 सितम्बर 2026, गुरुवार प्रदोष व्रत आज, धन-रोजगार और पारिवारिक जीवन में बनेंगे नए योग; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

पुलिस ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा उनके व्यवहार में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   खटीमा में 8 करोड़ की लागत से बनी गौशाला का लोकार्पण, सीएम धामी ने किया शुभारंभ; विस्तार के लिए 1.5 करोड़ की घोषणा

मामले में पुलिस ने संबंधित बच्चों के परिजनों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की है।

नैनीताल पुलिस ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों को अनुशासन, आपसी सौहार्द और कानून के प्रति सम्मान की भावना के लिए प्रेरित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, हुड़दंग या यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले व्यवहार को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440