दीपम सेठ बन सकते हैं उत्तराखंड के नए डीजीपी, कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार की जल्द हो सकती है बड़ी तैनाती

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े बदलाव की तैयारी हो चुकी है। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को राज्य का स्थाई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी है, जिससे उनके उत्तराखंड लौटने और डीजीपी पद की जिम्मेदारी संभालने का मार्ग साफ हो गया है।

अभिनव कुमार की जगह लेंगे दीपम सेठ
अब तक कार्यवाहक डीजीपी के रूप में आईपीएस अभिनव कुमार जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी होने के कारण उन्हें यूपीएससी की मंजूरी नहीं मिल पाई। यूपीएससी ने राज्य सरकार द्वारा भेजे गए नामों की समीक्षा को भी खारिज कर दिया, जिसके बाद दीपम सेठ का नाम तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   १८ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

दीपम सेठ का अनुभव और योगदान
दीपम सेठ उत्तराखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सहस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एडीजी पद पर कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी प्रशासनिक दक्षता और व्यापक अनुभव को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें डीजीपी पद के लिए उपयुक्त माना है।

अभिनव कुमार को मिल सकती है नई भूमिका
कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर अभिनव कुमार ने पुलिस प्रशासन में कई अहम पहल की हैं। उनके नेतृत्व की प्रशंसा के बावजूद यूपीएससी के दिशा-निर्देशों के चलते उन्हें स्थाई डीजीपी पद नहीं मिल सका। हालांकि, राज्य सरकार ने संकेत दिए हैं कि अभिनव कुमार को जल्द ही किसी बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी में नियुक्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 3 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के रिटायरमेंट के बाद खाली हुआ था पद
उत्तराखंड में डीजीपी का पद अशोक कुमार के रिटायरमेंट के बाद से खाली था। अभिनव कुमार को इस दौरान कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब दीपम सेठ के आने के साथ ही पुलिस विभाग को स्थाई नेतृत्व मिल जाएगा।

राज्य में डीजीपी पद पर यह बदलाव कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जल्द ही दीपम सेठ औपचारिक रूप से उत्तराखंड पुलिस के नए मुखिया का चार्ज संभालेंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440