दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना पॉजिटिव, उत्तराखंड में की थी बिना मास्क के रैली

खबर शेयर करें

समाचार सच, दिल्ली/देहरादून (एजेन्सी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव निकले है। आपकों बता दें कि बीते सोमवार को उन्होंने उत्तराखण्ड के दून में एक बड़ी जनसभा में बिना मास्क के रैली की थी। उक्त जानकारी केजरीवाल ने स्वयं ट्वीट कर दी है। संक्रमण का पता चलने पर उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। आपकों बता दें कि अरविंद केजरीवाल पंजाब और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को केजरीवाल ने देहरादून में रैली की थी। इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं पहना था।

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं और फिलहाल वे घर में ही क्वारैंटाइन हो गए हैं। केजरीवाल ने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खटीमा को बड़ी सौगात: 7.23 करोड़ की हाईटेक गौशाला जनता को समर्पित, सीएम धामी ने 15 विकास योजनाओं का भी किया शिलान्यास
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440