समाचार सच, देहरादून/उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे एक तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद कुमार भाटियाड़ा (71) निवासी दिल्ली की धाम से लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यात्री की मौत हार्ट अटैक के कारण बताई जा रही है। धाम में अब तक यात्रा के दौरान 20 यात्रियों की जान जा चुकी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













