ओखलकांडा में दर्दनाक हादसाः खाई में गिरी बोलेरो, चालक की मौत; विधायक कैड़ा ने CM धामी से 10 लाख मुआवजे की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, भीमताल/देहरादून। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के पटरानी से लुगड़ की ओर आ रही एक बोलेरो वाहन देर रात अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिरोमणि कोटलिया (32), पुत्र हरिदत्त, निवासी क्षेत्र के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार शिरोमणि कोटलिया पटरानी में सवारी छोड़कर वापस लौट रहे थे, तभी अचानक वाहन संतुलन खो बैठा और हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत क्षेत्रीय विधायक कैड़ा को अवगत कराया।

विधायक कैड़ा के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। विधायक ने नैनीताल के अधिकारियों से वार्ता कर मृतक का पोस्टमार्टम मौके पर ही कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद विधिवत कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कैबिनेट के 17 बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को समान काम-समान वेतन, अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ, अदानी को 1320 मेगावाट पावर प्लांट

हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए विधायक कैड़ा ने शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी और मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   9 नवंबर तक जमीन पर दिखे रोपवे के काम! CM धामी ने अधिकारियों को दी डेडलाइन, धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440