प्रशासन व नगर निगम से अलाव की व्यवस्था करने की मांग

खबर शेयर करें

ठिठुरते लोगों के लिए आगे आने की अपील: आशा शुक्ला

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता आशा शुक्ला ने कहा कि इस समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है लेकिन अलाव की पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोगों को तमाम दुष्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। हालाकि नगर निगम व प्रशासन अलाव जलाने की व्यवस्था का दावा तो कर रहा है लेकिन पर्याप्त मात्रा में अलाव नहीं जलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां ठंड के समय भी यहां के मेन चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था हो जायेगी तो इससे निर्धन तबके वाले लोगों की समस्याओं का निदान होगा। उन्होंने नगर निगम से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में शीतलहर कोे देखते हुए पर्याप्त मात्रा में अलाव जलाने की व्यवस्था की जाये। वहीं उन्हांेने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस मामले में आगे आने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440