मालिकाना हक दिये जाने की मांग, दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस के बैनर तले निकाला मशाल जुलूस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जवाहर ज्योति दमुवाढूँगा क्षेत्र के लोगों ने मालिकाना हक दिये जाने को लेकर और अपनी मांग के प्रति लोगों को जागरूक करने को रविवार की शाम को कांग्रेस पार्टी के बैनर तले मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल क्षेत्र के भारी संख्या में लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोर-दार नारे बाजी की।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के नेतृत्व में भारी संख्या में दमुवाढूंगा क्षेत्र के भारी संख्या में लोग जेडीएम स्कूल के पास एकत्र हुए। जहां से मशाल जुलूस का शुभारंभ किया गया। मशाल जुलूस मित्रपुरम, पर्वतीय मोहल्ला तथा कुमाऊँ कालोनी क्षेत्र में तक निकाला गया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहना था कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जवाहर ज्योति दमुआढूंगा की जनता को जमीन के मालिकाना हक से वंचित कर दिया है। इस भाजपा सरकार ने 13 मई 2020 को लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए अधिसूचना जारी कर यहां की जनता के मालिकाना अधिकार के हक को छीन लिया है। जबकि इससे पहले 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने जवाहर ज्योति दमुआढुंगा को जमीन का मालिकाना हक दिलाने का आदेश जारी कर दिया था। इसके लिए बाकायदा 20 दिसम्बर 2016 को अधिसूचना जारी कर सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाएं संपादित करने के आदेश दिए थे। जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने उस आदेश को रद्द करने का काम किया है। इससे क्षेत्र की जनता बेहद मायूस है। जुलूस के दौरान क्षेत्र के लोगों ने संकल्प लेते हुए कहा कि जब तक उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल जाता तब तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
मशाल जुलूस में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान महेशानंद, मुकुल बल्यूटिया, जीवन चंद तिवारी, राहुल आर्य, भुवन तिवारी, रिशु आर्य, विनोद आर्य, अजय कुमार, सीमा मेहता, त्रिलोक कठायत, विशाल भोजक, शैलेंद्र दानू, जगदीश भारती, गणेश राम आगरी,शुभम आर्य, पंकज कुमार आर्य, संतोष कुमार, प्रकाश पांडे, गणेश भंडारी, दीपक पाण्डे, विशन मौर्य, प्रेमपाल मौर्य, कमलेश मौर्य, अशोक मौर्य, दीपक मौर्य, देवकी मौर्य, लक्ष्मी मौर्य, सपना मौर्य, दुर्गा मौर्य, राजकुमारी मौर्य, पुष्पा मौर्य, अशोक मौर्य, चंद्रपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440