बनभूलपुरा क्षेत्र की टूटी सड़कों को लेकर दिया धरना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस राजा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना इंद्रा नगर बड़ी रोड में बड़ी मस्जिद के सामने दिया गया है जिसमे बनभुलपुरा की टूटी सड़कों को लेकर धरना दिया गया। उनका कहना था कि अभी तक 4 साल 6 महीने से ज्यादा इस सरकार में हो गये हैं लेकिन अभी तक इस क्षेत्र की किसी भी सड़क का नया निर्माण नही हुआ है, साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस क्षेत्र से सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। इस क्षेत्र में लगभग 50 हज़ार मुस्लिम मतदाता होने के बावजूद भी यहां पर न तो विधायक निधि, सांसद निधि व जिला योजना या नगर निगम द्वारा भी अभी तक किसी सड़क का नया निर्माण नही हुआ है क्षेत्र की सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे लोगो की परेशानियों का सबब बने हुए हैं जिसके चलते कभी किसी का पैर टूट जाता है तो कोई गाड़ी लेकर गिर जाता है। इस इलाके के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है जिसको हम बिलकुल बर्दाश्त नही करेंगे। भविष्य में अगर जल्द से जल्द इस क्षेत्र की सारी सड़कों का निर्माण नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा साथ ही भूख हड़ताल भी की जाएगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
धरने में उपस्थित पार्षद रहीस गुड्डू वारसी, पार्षद फईम ज़ेबा सलमानी, सुलेमान खान, मिक्की वारसी, मारूफ अंसारी, वसीम अहमद भाऊ, मोहम्मद भूरा, अकील अहमद, उस्मान कादरी, यूथ नेता अरबाज़ खान, अज़हर मालिक, सिकंदर खान,फरमान अंसारी, अबरार अंसारी, अतहर गफ्फरी, फरमान मिकरानी, भूरा अहमद, सुहेल सिद्ददकी, छोटे खान, रोहन पांडे आदि सेकड़ो लोग धरने पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड: कार्यकाल पूरा करने वाली व्यापार मंडल इकाइयां जल्द कराएं चुनाव, नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी- रावेल सिंह आनंद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440