समाचार सच, हल्द्वानी। ठगी की घटनायें पुलिस के जागरूक करने के बाद भी नहीं थम रही है। पुलिस प्रशासन आये दिन लोगों सोशल मीडिया व अखबारों के माध्यम से ठगों के साझे में ना आने की बात कहता नजर आ रहा है। लेकिन लोगों में बढ़ता लालच इन ठगों को बढ़ावा देता नजर आ रहा है। शनिवार को महानगर में ऐसे ही दो मामले सामने नजर आये है। जिसमें पहला मामला सरकारी कर्मचारी के नाम पर वहीं दूसरा मामला गूगल-पे के नाम पर ठगों द्वारा हजारों की ठगी गयी है। पीड़ितों ने अपनी व्यथा पुलिस को तहरीर के माध्यम से बतायी है।
जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती 12 जून को वह अपने परिचित के बैंक खाते में गूगल पे के माध्यम से धनराशि स्थानान्तरित कर रहा था। इस बीच रकम परिचित के खाते में न जाकर किसी अन्य के खाते में चली गई। जब उसने इंटरनेट के माध्यम से निकाले गये गूगल पे के कस्टमर अधिकारी के नंबर पर संपर्क किया तो फोन रिसीव करने वाले ने उसे प्रक्रिया बताई। इस बीच उसके खाते से अलग-अलग किश्तों में 92,817 रूपये उड़ा लिये गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
वही दूसरे में मामले में ठगों ने बीएसएनएल कर्मचारी बनकर युवक के बैंक खाते से हजारों की रकम उड़ा ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पंचवटी कॉलोनी करायल चतुर सिंह आनन्दपुर निवासी जंग बहादुर सिंह असवाल ने कहा है कि उसे 9 जुलाई को एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बीएसएनएल का कर्मचारी बताया और कंपनी के ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। इस बीच बीएसएनएल कर्मचारी बने ठग ने उसके खाते से 60 हजार की रकम उड़ा ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


