देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने किसान विरोधी काले कानून का किया पुतला दहन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसान आंदोलन के समर्थन में बुद्ध पार्क में दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। साथ ही किसान विरोधी काले कानून का पुतला दहन किया। धरने को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि एक माह से किसान कड़ाके कि ठंड में किसान विरोधी कानूनों को रद्द करने के लिए सड़कों पर आंदोलित हैं, लेकिन सरकार किसानों की जायज मांग को पूरा करने के बजाय उसको कुचलने में आमादा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़े हैं। जरूरत पड़ने पर हम किसानों के आंदोलन में भागीदारी कर उनको समर्थन देंगे। किसान नेता नंद किशोर कपिल ने कहा कि प्रधानमंत्री को जमीनी हकीकत समझनी चाहिए। किसानों की मांग को हल्के में नहीं लेना चाहिए। कृषि, बागवानी, एवं पशुपालन प्रकोष्ठ के कुमायूं संयोजक संभू दत्त कबीदयाल, जिला संयोजक देवेन्द्र मेर ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। किसान नेता हेमवती दुर्गापाल, डॉ बालम बिष्ट, रमेश जोशी ने कहा कि यहां से किसानों का जत्था समर्थन देने दिल्ली जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी व को-ऑर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल ने संयुक्त रूप से किया। कुमायूं प्रवक्ता हरजीत चड्ढ़ा ने कहा कि शांतिपूर्ण किसान आंदोलन को बदनाम करने की साज़िश हो रही है। किसान अपने हकों कि मांग कर रहे है उनके हकों के साथ कुठाराघात बर्दास्त नहीं होगा।
इस दौरान दो मिनट का मौन रख कर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि भी दी गई। धरना-प्रदर्शन में उमेश कबड्वाल, पूरन चन्द्र भंडारी, जिला युवा अध्यक्ष रवि गुप्ता, जाकिर हुसैन, पार्षद जिला महामंत्री विनोद दानी, मोहन चंद्र कुराई, कमल सिंह दानू, संजय बिष्ट, रमेश चन्द्र उपाध्याय, गोविंद दानू, प्रकाश चन्द्र दौठाल, राजा धामी, योगेश कांडपाल, घनश्याम फुलारा, दलीप भंडारी, आकाश जायसवाल, दयाकिशन, प्रकाश भोज, उमेश बेलवाल, चरनजीत सिंह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440