डीजीपी दीपम सेठ ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था और साइबर क्राइम पर फोकस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने सोमवार को पदभार संभालने के बाद अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ ने पद ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार, ट्रैफिक प्रबंधन और साइबर क्राइम पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

डीजीपी की प्राथमिकताएं
डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। उन्होंने साइबर क्राइम को राज्य की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताते हुए इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष योजनाओं पर काम करने का संकल्प लिया। इसके अलावा, सत्यापन कार्यक्रमों को तेज करने और बदमाशों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की बात कही।

उन्होंने कहा, परिस्थितियों के अनुसार पुलिस की कार्यप्रणाली में बदलाव किया जाएगा। राज्य के सभी क्षेत्रों में पुलिस अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएगी।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

सत्यापन और डेमोग्राफिक बदलाव पर नजर
डेमोग्राफिक चेंज के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि पुलिस इस विषय पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में सत्यापन कार्यक्रम को और मजबूत किया जाएगा।

साइबर क्राइम पर विशेष योजना
साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को डीजीपी ने गंभीर चुनौती मानते हुए इन्हें नियंत्रित करने और सुलझाने के लिए नई रणनीतियों पर काम करने की बात कही। उन्होंने पुलिस को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

डीजीपी दीपम सेठ का अनुभव और उपलब्धियां
डीजीपी दीपम सेठ का करियर अनुभव और उपलब्धियां राज्य पुलिस को नई दिशा देने का संकेत देती हैंरू

पद स्थापनाएंः टिहरी गढ़वाल और नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र के डीआईजी, आईजी लॉ एंड ऑर्डर, और आईटीबीपी में कई महत्वपूर्ण पद।
संयुक्त राष्ट्र मिशनः कोसोवो में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में सेवा।
सम्मानः 1996 में Shri Bhubananda Misra Memorial Trophy और Esprit de Corps Medal।
राज्य के लिए नया दृष्टिकोण
डीजीपी ने अपने संकल्प में स्पष्ट किया कि उत्तराखंड पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करेगी और कानून व्यवस्था को लेकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उनकी नियुक्ति से राज्य में कानून व्यवस्था के नए युग की उम्मीद की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440