उत्तराखंड पटवारी परीक्षा में धामी सरकार ने दी बड़ी राहत, शासन ने जारी किए आदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा के सम्बन्ध में प्रशासन ने घोषणा की है। आवेदित परीक्षार्थियों को प्रश्नगत भर्ती परीक्षा पुनः कराये जाने की दशा में अभ्यर्थियों से पुनः आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा तथा उक्त परीक्षा में पुनः सम्मिलित होने हेतु प्रवेश पत्र के आधार पर परिवहन विभाग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य की बसों में उन्हें निःशुल्क (Free) आवागमन की सुविधा प्रदान की जायेगी।

शासन के उपर्युक्त पत्र के क्रम में आयोग स्तर से भी सचिव परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड शासन तथा प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम को दिनांक 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली प्रश्नगत परीक्षा में प्रवेश पत्र के आधार पर परिवहन विभाग की बसों में निःशुल्क आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।

आपको बता दें 8 जनवरी को आयोग द्वारा आयोजित राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा संबंधित समस्त जिलाधिकारियों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के प्रभावी मार्गदर्शन में सकुशल सम्पन्न करायी गयी थी। लेकिन पेपर लीक के चलते शासन ने परीक्षा को रद्य कर दिया और परीक्षा को पुनः कराने का आदेश लागू किया। अब परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित कराये जाने के निर्णय के क्रम में संबंधित समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा के सकुशल सम्पादन हेतु समुचित व्यवस्था करने के लिए पुनः अनुरोध किया जा चुका है ।

यह भी पढ़ें -   अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Dhami government gave big relief in Uttarakhand Patwari exam, government issued orders

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440