धामी सरकार का बड़ा तोहफा! पेंशनर्स की झोली में आई खुशखबरी- अब मिलेगा इतने प्रतिशत महंगाई भत्ता

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। दीपावली से पहले उत्तराखंड सरकार ने राज्य के लाखों पेंशनरों को बड़ी राहत दे दी है। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है।

राज्य सरकार ने पेंशनर्स के लिए तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब 1 जुलाई 2025 से उन्हें 55 प्रतिशत की जगह 58 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। यानी, अब पेंशनर्स की जेब में आएगा अधिक पैसा और ज़िंदगी में थोड़ी राहत!

राज्यपाल की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं। यह लाभ उन सभी पेंशनभोगियों को मिलेगा जिनकी पेंशन सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत पुनरीक्षित की गई है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार | कार्तिक कृष्ण पंचमी आज, कई राशियों के लिए धन और तरक्की के योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

सिर्फ सरकारी पेंशनर्स ही नहीं बल्कि विद्यालयी और प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधीन राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी इस फैसले का लाभ उठा सकेंगे।

हालांकि, आदेश में यह भी साफ कर दिया गया है कि यह निर्णय उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों, स्थानीय निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों के पेंशनरों पर स्वतः लागू नहीं होगा। इन वर्गों के लिए अलग से आदेश जारी होंगे।

यह भी पढ़ें -   दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले, तीन समितियों में बंटा 29.39 लाख का बोनस

सरकार ने कहा है कि इसके लिए किसी अतिरिक्त अनुमति की जरूरत नहीं है कृ संबंधित कार्यालय ही सीधे इसका भुगतान करेंगे। कुछ ही हफ्ते पहले राज्य सरकार ने अपने नियमित कर्मचारियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ दिया था, और अब पेंशनर्स को भी यह राहत मिलने जा रही है। इस फैसले से एक लाख से अधिक पेंशनरों को फायदा पहुंचेगा।

भले ही सरकार पर इससे कई करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा, लेकिन महंगाई के दबाव को देखते हुए यह कदम पूरी तरह जनहित में उठाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440