समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि सफाई कर्मियों की जायज मांग ना सुनकर राज्य सरकार धृतराष्ट्र बनी हुई है। श्री बल्यूटिया ने सोमवार को नगर निगम में चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन में पहुंचकर उनके आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर उनका कहना था कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं बावजूद इसके प्रदेश सरकार उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने वाले सफाई कर्मचारियों को बजाए सम्मान देने के सरकार ने आंदोलनित कर्मचारियों की आवाज को कुचलने का काम किया।
इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार अपने ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करना चाहती है। बल्यूटिया ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












