डीआईजी निलेश आनंद भरणै ने शुरू की क्यूआर स्कैनर ‘‘मिल गया’’, स्वामी व वाहन की मिलेगी पूरी जानकारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस को क्यूआर स्कैनर के रूप में एक नया साथी मिल गया है। जिसके माध्यम से वाहन मालिक के बारे में सभी जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही दुर्घटना होने पर पुलिस तथा परिजनों को भी सूचना मिल जाएगी।
पुलिस ने एक नया प्रयास शुरू किया है। जिसका शुभारंभ शनिवार को डीआइजी नीलेश आनंद भरणे द्वारा किया गया। इस पहल में हर किसी से अपने वाहन में एक क्यूआर स्कैनर वाले स्टीकर को लगाने की अपील की जा रही है। “मिल जाएगा” नामक एक कंपनी के साथ जुड़कर नैनीताल पुलिस ने ये पहल शुरू की है। जानकारी के मुताबिक इस स्टीकर को आपको अपने वाहन में लगाना है। इसके बाद इसे कैमरे या पेटीएम आदि से स्कैन करते ही वाहन मालिक की सारी जानकारी जैसे ब्लड ग्रुप आदि मोबाइल में आ जाएगा।
गौरतलब है कि स्टीकर को स्कैन करने पर आप वाहन मालिक को फोन कॉल भी कर सकते हैं। हालांकि ये कॉल सर्वर के माध्यम से की जाएगी। अगर आप स्कैनर के माध्यम से वाहन मालिक को फोन करेंगे तो आपके मोबाइल में उनका नंबर नहीं आएगा। ताकि किसी की निजता प्रभावित ना हो, इसलिए ऐसा किया गया है। उल्लेखनीय है कि दुर्घटना होने पर कोई भी व्यक्ति स्टीकर को स्कैन कर जानकारी निकाल सकता है तथा पुलिस व परिजनों तक सूचना पहुंच सकती है। इसके अलावा पार्किंग में अगर कोई गाड़ी गलत खड़ी है तो आप उसके मालिक से बात कर सकते हैं।
कुमाऊं डीआइजी नीलेश आनंद भरणे ने इस पहल को कारगर बताया है। उन्होंने कहा कि इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इससे किसी की प्राइवेसी पर असर नहीं पड़ता। कहा कि हम ट्राफिक व्यवस्था के लिए नए नए प्रयास कर रहे हैं। ये प्रयास इस दिशा में कारगर साबित होगा। बता दें कि नैनीताल पुलिस द्वारा जगह जगह बोर्ड व होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। ताकि लोगों को जागरुक किया जा सके। इस अवसर पर यातायात अधीक्षक विभा दीक्षित, यातायात उपाधीक्षक राकेश मेहरा, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   ज्वैलर्स शोरूम से 90 लाख के सोना-हीरा स्टॉक में कमी, जीएम पर गबन का मुकदमा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440