डिम्पल पाण्डे बने आप के महानगर अध्यक्ष

खबर शेयर करें

भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखण्ड के विकास का पहिया किया जाम: समित

समाचार सच, हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सन्तोष कबड्वाल ने प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर सामाजिक कार्यकर्ता डिम्पल पाण्डे को हल्द्वानी महानगर का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
यहां कालाढूंगी रोड स्थित जिला कार्यालय खंडेलवाल भवन में मनोनीत महानगर अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे को बधाई देते हुए आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एकमात्र ईमानदार राजनीतिक विकल्प है, भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ क्षेत्रीय मुद्दों से सरोकार रखने वाले लोगों को आप को मजबूती देने के लिए आगे आना चाहिए। समित ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीति के चलते जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। भाजपा हो या कांग्रेस दोनों की सरकार ने उत्तराखण्ड का विकास का पहिया जाम करके रख दिया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सन्तोष क़बड़वाल ने 52 अन्य युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की विचारधारा से जुड़ने के लिए उत्साहित है क्योंकि पृथक राज्य निर्माण के बाद विगत बीस वर्षों में भाजपा और कांग्रिस की जनविरोधी नीतियों ने उत्तराखंड की जनता को छला है इसलिए केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का जादू जनता के सर चढ़कर बोल रहा है। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे ने कहा कि महानगर के सभी वार्डों में इकाइयों का गठन करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को मज़बूत करने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में श्रीकांत खण्डेलवाल, रक्षित वर्मा, पुष्कर बिष्ट, गिरीश सत्यबली, देवेश कुमार, विनोद तिवारी, सूरज पाण्डे, हरीश पाण्डे, प्रदीप बेलवल, हीरा कोरंगा, उमेश राणा, सागर, दीपक, फ़ईम, डी डी पाण्डे, चंर्द्शेखर पाण्डे, रमेश काण्डपाल, एम. के. शर्मा, मुशीर नवाब, जीशान, गिरीश मेलकानी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थ्ति थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: जानें 30 जुलाई 2026, गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440