भारत मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, क्रियाकलापों की दी जानकारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से राजभवन में भारत मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह व वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के क्रियाकलापों की जानकारी व प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने केन्द्र की तकनीकी प्रगति, सतत वेदशाला नेटवर्क, विकिरण माप, भूकम्प विज्ञान, मौसम पूर्वानुमान सहित कॉमन प्रोटोकॉल अलर्ट आदि की जानकारी दी।
राज्यपाल ने कहा कि मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा समय-समय पर मौसम परिवर्तन चेतावनी और मौसम पूर्वानुमान जारी कर उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। जारी चेतावनी के आधार पर आम जनमानस पूर्व तैयारी व सतर्कता बरतते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में मौसम का सही पूर्वानुमान बेहद जरूरी है इस दिशा में मौसम विज्ञान केन्द्र बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम का सही पूर्वानुमान हमें तैयारी करने का समय देता है। राज्यपाल ने कहा कि एग्रो बुलेटिन के माध्यम से किसानों को फसलों की कटाई-बुआई में काफी मदद मिलती है। उन्होंने भारत मौसम विज्ञान द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440