समाचार सच, श्रीनगर/देहरादून। थाना क्षेत्र पैठाणी के एक गांव में दस माह पूर्व एक दिव्यांग किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया था, तब लोक लज्जा से पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया था। लेकिन अब इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पीड़िता दिव्यांग होने के चलते घटना को लेकर कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। वहीं पुलिस मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का बात कह रही है।
थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल जांच टीम गठित कर विवेचना अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। कहा आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना क्षेत्र पैठाणी में एक गांव के एक ग्रामीण ने पुलिस को एक तहरीर सौंपी है। तहरीर में ग्रामीण ने बताया है कि उनकी 15 वर्षीय एक दिव्यांग बेटी है। जिसने बीते अप्रैल 2023 को एक बच्चे को जन्म दिया था। कहा दिव्यांग के गर्भवती होने की घटना से परिवार सहम गया था। दिव्यांग होने के चलते बेटी घटना को लेकर कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। पीड़ित के पिता ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीड़ित दिव्यांग अपने नवजात बेटे के साथ रह रही है।
दिव्यांग होने के चलते बेटी घटना को लेकर कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। पीड़ित ने उचित कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म मामले की जांच एसआई दीपिका बिष्ट को सौंपी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440