उत्तराखण्ड में पैसे को लेकर हुआ विवाद, भाई ने ईंट से हमला कर अपने भाई को उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर। उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर जिले में पैसे को लेकर हुए विवाद के चलते एक भाई ने अपने भाई को ईंट से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भाई की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी मां से 5 हजार रुपए मांगे थे। मां के पास न होने के कारण उसने पैसे देने से मना कर दिया, जिससे आरोपी ने अपनी मां और भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बता दें कि काशीपुर के कटोराताल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्ककोट निवासी दयावती के पांच बेटे और एक बेटी, जिनमें से दो बेटों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में राम सागर, श्याम सागर और सूरज सागर तीन पुत्र हैं। राम और श्याम दोनों नशे के आदी हैं और कोई काम नहीं करते हैं. बीती रात्रि 24 वर्षीय श्याम अपनी मां दयावती से 5 हजार रुपये मांग रहा था। दयावती के पास पैसे ना होने का कारण, जब उसने पैसे देने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः फर्जी ‘निजी सचिव’ बनकर नेताओं से ठगी करने वाला गैंग सरगना गिरफ्तार, 25 लाख की ठगी का खुलासा

पैसे न मिलने पर श्याम ने अपनी मां दयावती और भाई राम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान श्याम ने अपने जुड़वा भाई राम के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे राम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में राम को उसका भाई सूरज और अन्य परिजन राजकीय चिकित्सालय लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल मामले में पुलिस आरोपी भाई की गिरफ्तारी में जुट गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440