पर्यावरण दिवस पर गिलोय के पौधों का वितरण, भाजपाईयों ने लिया पर्यावरण की बहाली का संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पर्यावरण दिवस पर भाजपा हल्द्वानी नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के निर्देशन में महिला मोर्चा नगर ने शनिवार को खाटू श्याम मंदिर मुखानी एवं राम मंदिर रेलवे बाजार में आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले गिलोय के पौधों के गमलों का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपाईयो ने स्वर में पर्यावरण की बहाली का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, निवर्तमान दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, तरुण बंसल, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी के मौजूदगी में गिलोय के पौधों के गमलों का वितरण किया और पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की बहाली का संकल्प लिया। वक्ताओं का कहना था कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। प्रकृति को बचाने के लिए हमसब को मिलकर कुछ संकल्प लेना होगा। जिसमें वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे बचाएं तथा पेड़-पौधों के संरक्षण में सहयोग करें।
कार्यक्रम में महिला नगर अध्यक्ष श्रीमती गीता जोशी, जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, साकेत अग्रवाल, नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष पंकज अधिकारी, मनीष पाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष योगेश राजौर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित आर्य, कमलेश जोशी, पार्षद तन्मय रावत, रेनू टंडन, जसोदा सौटियाल, चित्रा सुयाल, कमला बोरा, पुष्पा भट्ट, नीरा तिवारी, अमिता अग्रवाल, बेबी गोयल, पंडित विवेक शर्मा, रोहित खेरवाल, सोम सोनकर सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी, एकल महिलाओं और खिलाड़ियों को मिलेगी राहत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440