जिलाधिकारी ने धर्म गुरूओं और आमजन से की शांति व्यवस्था बनाने की अपील

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।  नगर निगम सभागार में जिलाधिकारी वंदना ने बैठक लेते हुये शहर के लोगों के साथ ही धर्म गुरूओं, जनप्रतिनिधियों व जनमानस से शान्ति व्यवस्था बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा प्रशासन नागरिकों को सुगम सुचारू सभी सुविधायें देने के लिए कृत संकल्प है।

उन्होंने शहर के जिम्मेदार नागरिकों से अपील की है कि अपराधिक प्रवृति के तत्वों की सूचना देने में अपनी भूमिका अदा करें ताकि इस प्रकार के लोगों को सजा दिलवाई जा सके। इसके लिए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करें। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी शहर में सभी धर्मों के लोगों सौहार्द पूर्वक निवास करते है हमें इसी सौहार्द माहौल को बनाये रखना है। उन्होंने कहा हल्द्वानी शहर की जनता हमारा परिवार है, इसकी सुरक्षा करना हमारा दायित्व है।

जिलाधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि बनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों को मानवीय सहायता समय-समय पर दी जा रही है। बनभूलपुरा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क कॉल चल रही है केवल इंटरनेट सेवा बंद है। उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा क्षेत्र में सौहार्द पूर्ण माहौल होते ही सभी सुविधायें सुचारू कर दी जायेंगी।   उन्होंने कहा बनभुलपुरा क्षेत्र के लोगों के लिए आवश्यक सामग्री समय-समय पर दी जा रही है साथ ही मरीजों एव गर्भवती महिलाओं के लिए एम्बुलैंस की सेवा स्थल पर है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 अक्टूबर 2026, सोमवार

उन्होंने कहा किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी होती है अधिकारियों से सम्पर्क कर उनकी समस्या का निदान किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर की जनता हमारा परिवार है हम अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभायेंगे। हम अपने शहर के हालात खराब नही होने देंगे। उन्होंने सभी लोगांं से कहा है कि अराजक तत्वों की सूचना प्रशासन व पुलिस को देने की अपील की है। उन्होंने कहा कुछ लोगों ने गलत किया है उन्हें सजा दिलाने मे सहयोग करें। उन्होंने कहा निर्दोष व्यक्तियों पर कोई कार्यवाही नही की जायेगी। 

यह भी पढ़ें -   विजयादशमी 2026: दशहरे से जुड़ी ये सबसे खास और महत्वपूर्ण बातें महत्व और परंपराएं

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट एबी बाजपेयी, ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, रेखा कोहली, एएसपी हरबंस सिंह, थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के साथ ही गणमान्य, धर्मगुरू आदि लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440