नैनीताल जिले में कोरोना के बढ़ते केसों के चलते डीएम आये एक्शन में, कहा- सब करें कोविड नियमों का पालन

खबर शेयर करें

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने गूगल मीट के माध्यम से ली प्रभारी खंड चिकित्साधिककारियों की बैठक, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में कोरोना के बढ़ते केसों के चलते जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एक्शन में आ गये हैं। उन्होंने जनपदों वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे कोविड नियमों का पालन करें। गुरूवार को डीएम श्री गर्ब्याल ने मुख्य शिक्षाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारियों, समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, एवं समस्त प्रभारी खंड चिकित्साधिकारियों की गूगल मीट के माध्यम से बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि करोना के बढ़ते केशो को ध्यान में रखते हुए करोना से संक्रमित व्यक्तियों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग करते हुए उनके लक्षणों पर पैनी नजर रखी जाए एवं साथ ही आम लोगों को करोना से बचाव हेतु जागरूक किया जाए कि कोविड नियमो का पालन करते रहें।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए है कि जनपद 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों का अब तक टीकाकरण 86 प्रतिशत हुआ है शेष जो बच्चे टीकाकरण से छूट गये है उनका तत्काल शतप्रतिशत टीकाकरण करना सुनिश्चित करें इसके साथ ही 12 से 14 आयु वर्ग के 108 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है शेष जो बच्चे टीकाकरण से छूट गये है उनका भी तत्काल शतप्रतिशत टीकाकरण करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें -   150 मीटर गहरी खाई में समाई कार, एक की मौत; तीन घायल, गंभीर को हल्द्वानी भेजा

उन्होंने ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि वर्षा काल के दौरान डेंगू का खतरा बढ़ जाता है, को ध्यान में रखते हुए स्कूली छात्र छात्राओं के माध्यम से डेंगू से बचाव हेतु जन-जागरूकता फैलायी जाय। एवं समस्त उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जहां जहां वर्षा काल में जलभराव की संभावना बनी रहती है उन स्थानों का नगर निकायों के साथ समन्वय बनाते हुए क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए कीटनाशक एवं फागिंग का छिड़काव करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें -   जंगल बचाने की मुहिम को मिला मुख्यमंत्री का सम्मान, 130 इको कुमाऊं को मिला प्रशंसा पुरस्कार

उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को यह भी निर्देश दिए हैं कि जनपद में प्लास्टिक के प्रयोग पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई है इसके तहत विद्यालयों में भी पूर्ण रूप से रोक लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बैठक में संबंधित सभी अधिकारी गूगल मीट से जुड़े थे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440