डीएम ने सुनी जनता दरबार में फरियादियों की समस्याऐं, हुई 44 शिकायतें दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां बुधवार को डीएम के जनता दरबार में फरियादियों द्वारा प्रमुख समस्याओं में सडक, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, प्रमाण-पत्र, मुआवजा, फीस माफी, शौचालय, रोजगार आदि से सम्बन्धित 44 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश समस्याओ का मौके पर निस्तारण करते हुये अवशेष समस्याओं को जिलाधिकारी श्री धीराज सिह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई मे पंजीकृत समस्याओं को समयावधि मेे निस्तारित करना सुनिश्चित करें, तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें। उन्होने कहा कि समस्याओ की निस्तारण की मानिटरिंग भी की जायेगी।

जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने ठंडी सड़क में नहर कवरिंग एवं पार्किग बनाने हेतु आज ही अधिशासी अभियन्ता जमरानी को एनओसी जारी करने के साथ ही सचिव जिला विकास प्राधिकरण को तुरन्त टेंडर कराने के निर्देश दिये। उन्होंने एसबीआई से नवाबी रोड नहर कवरिंग कार्य का शीघ्र टैंडर कराने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता सिचाई को दिये। उन्होंने रकसिया नाले में प्रेमपुर लोशज्ञानी से आगे नाला निर्माण एवं पुरानी नहर मरम्मत कर कवरिंग का आंगणन शीघ्र बनाने के निर्देश भी अधिशासी अभियन्ता सिचाई को दिये।

जिलाधिकारी ने हल्द्वानी खण्ड में सडकें गढडा मुक्त की कार्यवाही करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को दिये। जिस पर अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि हल्द्वानी खण्ड में 68 सडकों में लगभग 181 किमी. सडक गढडा मुक्त की जानी है जिसमें से 17 सडकों में 72 किमी सडकें गढडा मुक्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि खण्ड मे 22 सडकों का नवीनीकरण कार्य किया जाना है जिसकी लम्बाई 85.63 किमी है। जिसमें से 22.72 किमी सडकों का नवीनीकरण कार्य किया चुका है।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में महिला और नाबालिग किशोरी के प्रेम संबंध से हड़कंप, साथ रहने की जिद पर अड़ीं दोनों

गौलापार वन ग्राम वासियों ने वन ग्रामों में धान खरीदने हेतु वनग्राम क्षेत्र में नया तोलकांटा स्थापित करने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को तुरन्त क्षेत्र मे धान उत्पादन का सर्वे कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी धान केन्द्रों में सीसी टीवी लगाये गये हैं तथा धान खरीद केन्द्र के बाहर एक मोबाइल नम्बर भी दिया गया है, खरीद मे किसी प्रकार की अनियमितता अथवा शिकायत पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।

विधायक नवीन दुम्का ने लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र मे अवैध कब्जे धारकों/पटटाधारकों को सक्रमणीय भूमिधर अधिकार दिये जाने के सम्बन्ध में जारी हुये शासनादेश को एक वर्ष के लिए बढ़ाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को तुरन्त शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये।

प्रकाश गजरौला व पानसिह मेवाडी ने गौलापार स्टेडियम से खेडा तक हाइवे मे गडडे भरान व गौलापार में बहुउददेशीय शिविर लगाने के साथ ही दैवीय आपदा में क्षेत्र की टूटी सडकों व सिचाई गूलों की मरम्मत कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को तुरन्त कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिये। कोटा चांदमारी काठगोदाम वासियों ने सडक मरम्मत व नहर की सफाई कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त व अधिशासी अभियन्ता सिचाई को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई मे एसके पुरम वैलफेयर सोसाइटी के लोगों द्वारा अवगत कराया कि हनुमान मन्दिर से डीएवी स्कूल के बीच कुमलुवागांजा रोड पर लगने वाले बुध बाजार पर यातायात नियंत्रण करने हेतु स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड व विद्यालय आरम्भ व छुटटी के समय पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगवाने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। ग्राम तुलारामपुर के क्षेत्र के लोगांे द्वारा अवगत कराया कि नक्शे की सिचाई गूल पर भूमाफियों द्वारा बन्द कर दी गई है जिससे क्षेत्र को लोगों को सिचाई का पानी नही मिल पाता है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता सिचाई को वार्ता कर शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

डा0 बीआर अम्बेडकर आदर्श विद्यालय जवाहर ज्योति के सदस्यों द्वारा आदर्श विद्यालय जवाहर ज्योति दमुवांढूंगा में एक बरामदा एवं एक सांस्कृतिक कक्ष बनवाने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को सर्वे कर आख्या देने के निर्देश दिये। क्षेत्र पंचायत सदस्य विशन परगाई ने राजकीय इन्टर कालेज पटरानी ओखलकांडा के स्कूल की क्षतिग्रस्त चाहरदीवारी मरम्मत की मांग रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जांच कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बीएससी नर्सिग के छात्र-छात्राओं द्वारा कोविड दौरान सुशीला तिवारी चिकित्सालय मे ड्यूटी करने के उपरान्त अभी भी भुगतान ना मिलने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने प्राचार्य एसटीएच को नियमानुसार भुगतान करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, आरएफसी कुमाऊं हरवीर सिह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय,सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार,अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार, सिंचाई तरूण बंसल, जलसंस्थान एसके श्रीवास्तव, विद्युत बीएस बिष्ट, जमरानी बीबी पाण्डे, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, आदि मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440