डीएम वंदना ने दिये समस्याओं व शिकायतों का समाधान निर्धारित समावधि में करने के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना (District Magistrate Vandana) की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुुनवाई आयोजित हुई। डीएम ने आम जनमानस की समस्याओ एवं शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया जिसमें विभिन्न लोगो ने पेयजल, सडक, पेंशन, खनन, अतिक्रमण, विद्युत, विकास कार्यों में अनियमितता आदि की शिकायतें व समस्याएं दर्ज हुई।

डीएम ने मौके पर ही दूूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं व शिकायतों का भली-भांति परीक्षण करने के उपरांत निर्धारित समयावधि में समस्याओं व शिकायतो को निस्तारित करने के निर्देश दिए। जनसुुनवाई में ओखल कांडा ग्राम पंचायत बडौन के विकास कार्यों में ग्राम वासियों द्वारा अनियमिता की शिकायत रखी जिसे डीएम ने गम्भीरता से लेते हुए डीपीआरओ को जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के साथ ही आमजनमानस उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में येलो चेतावनी, 30 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440