नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद, डीएम का बड़ा आदेश… ऑरेंज अलर्ट के बीच लिया गया फैसला

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। जनपद नैनीताल में मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने 9 जुलाई (गुरुवार) को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 9 जुलाई को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है, जिससे नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल मॉल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाया तो होगी कार्रवाई! जिला प्रशासन ने लागू किया नो हॉर्न जोन

जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्तर पर आदेश की अवहेलना या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सौंपा प्रार्थना पत्र

प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440