राजपुरा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 232 मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। हल्द्वानी के राजपुरा स्थित रैन बसेरा, धोबी घाट के समीप निःशुल्क मैरीना मेमोरियल मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री ललित जोशी, पार्षद प्रीति आर्या एवं पार्षद मुन्नी कश्यप ने संयुक्त रूप से किया।

स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने क्षेत्र से पहुंचे लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर के दौरान कुल 232 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में दांतों की जांच, आंखों की जांच, हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं का उपचार, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप एवं शुगर की जांच तथा हृदय संबंधी जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाया।

यह भी पढ़ें -   गुरुजनों के सम्मान और विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन को लेकर आयोजित हुआ गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

इस अवसर पर युवा नेता हेमंत साहू ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना इस प्रकार के आयोजनों का प्रमुख उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें -   मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी, उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में जूलियस मैसी, ट्रीजा चौहान, प्रदीप कुमार, ध्रुव कश्यप, राजेश चौहान, मेहताब मसीह, मीना मसीह, सुशील मसीह, कमला रानी, ग्लैडविन मैसी, आशा मैसी, सिया (पीहू), विक्रांत कुमार, सिद्धार्थ एवं डॉ. शुभम शर्मा ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

वहीं एसएमजी के संस्थापक श्रीमती हेमलता जेकब एवं श्री जेकब जूलियस ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना है, ताकि उन्हें बेहतर उपचार और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श समय पर मिल सके।

शिविर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने का संदेश भी दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440