खुद डॉक्टर बनकर करते हैं घरेलू उपचार तो, संभल जाएं वरना…

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अति हर चीज की बुरी होती है। सेहत को दुरुस्त रखने वाली जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करते समय हमें उसकी सही मात्रा के बारे में जानकारी नहीं होती और ज्यादा सेवन हमारे लिए नुकसानदायक हो सकता है।
खुद डॉक्टर बनकर करते हैं घरेलू उपचार तो, संभल जाएं वरना…
अक्सर हम सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान किचन में मौजूद मसालों, जड़ी बूटियों या सब्जियों से कर लेते हैं। हालांकि आयुर्वेद इन जड़ी बूटियों के उपयोग को सही मानता है लेकिन वैज्ञानिक और कई डॉक्टर इस बात से पूरी तरह सहमत नहीं। उनका मानना है कि हर आयुर्वेदिक नुस्खा शरीर के लिए फायदेमंद ही हो, इस बात को सच नहीं माना जा सकता है।
साथ ही उनका यह भी कहना है कि अति हर चीज की बुरी होती है। सेहत को दुरुस्त रखने वाली जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करते समय हमें उसकी सही मात्रा के बारे में जानकारी नहीं होती और ज्यादा सेवन हमारे लिए नुकसानदायक हो सकता है।
घरेलू उपचार और आयुर्वेदिक दवाओं में इस्तेमाल होने वाली इन चीजों के नुकसान के बारे में जानते हैं?
एलर्जी का कारण करेला
करेले का रस ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
साइड-इफेक्ट: क्या आप जानते हैं कि करेले का ज्यादा सेवन पाचन तंत्र को खराब कर सकता है और इससे एलर्जी भी हो सकती है।
जामुन हाजमे में नुकसानदेह
ज्यादातर लोग डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जामुन की गुठली के चूर्ण का सेवन करते हैं। इसमें कई तरह के मिनरल जैसे कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और विटमिन सी अच्छी मात्रा में होते हैं। इसकी वजह से यह हड्डियों के लिए फायदेमंद तो है ही, साथ ही प्रतिरोधी क्षमता को भी बढ़ाता है।
साइड-इफेक्ट: इसका ज्यादा सेवन करने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है, क्योंकि इसे पचने में बहुत समय लगता है।
पाचन में नुकसानदेह गिलोय
गिलोय में डायबिटीज से लड़ने के गुण होते हैं और यह चीनी खाने की इच्छा को कम करता है।
साइड-इफेक्ट: क्या आप जानते हैं कि गिलोय के ज्यादा सेवन से यह शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है?
लिवर को नुकसान पहुंचाए
दालचीनी का इस्तेमाल वजन कम करने, पाचन तंत्र बेहतर बनाने में किया जाता है।
साइड-इफेक्ट: इसमें 5 प्रतिशत कॉमरिन पाया जाता है, इसलिए इसके ज्यादा सेवन से लिवर को नुकसान होता है।
सूजन का कारण मेथीदाना
इसका उपयोग हाई बीपी और पेट संबंधी समस्या में फायदेमंद है।
साइड-इफेक्ट: मेथी का स्वभाव गर्म होता है। ज्यादा मात्रा में खाने से पित्त बढ़ती है इससे गैस, सूजन की समस्या होती है।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440