सिर दर्द से परेशान हैं तो न करें नजरअंदाज, आजमाएं इन नुस्खों को मिलेगा जल्द आराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सिर दर्द एक आम समस्या है, जो मसरुफियत भरी जिंदगी में हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है। सिर दर्द के कई कारण हैं, जैसे- वर्क लोड, तनाव, साइनस, ज्यादा सोचना, हाई बीपी या कम नींद आदि। हालांकि, कभी-कभी सिर दर्द होना परेशानी की बात नहीं है, क्योंकि यह आपकी दिनचर्या और सोच से पैदा हो सकता है। लेकिन अगर आपको ज्यादा सिर दर्द होता है तो ये किसी बीमारी की ओर इशारा करता है। आप सिर दर्द को नजर अंदाज नहीं करें और इसका उपचार करना आज से ही शुरू कर दें। हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं कि कैसे आप घर में ही अपने सिर दर्द का इलाज करके इससे मुक्ति पा सकते हैं।

पानी पीने की आदत डालें।
अक्सर सरदर्द गर्मी में ज्यादा होता है, इसका एक बहुत बड़ा कारण है शरीर में पानी की कमी होना। अगर आपको काम करने के बाद सिर में भारीपन या दर्द महसूस हो रहा है तो आप जल्दी से पानी पीना शुरू कर दें। ऐसे में ध्यान रखें कि आप एक बार में ही ज्यादा पानी न पिएं, बल्कि थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं। इससे आपका शरीर पूरी तरह से हाइड्रेटिड रहता है और आपका सिर भी हल्कापन महसूस करने लगता है। इसलिए हमेशा काम के बीच में पानी जरूर पीते रहें।

लौंग का इस्तेमाल करने की आदत डालें।
कंप्यूटर पर काम करते हैं तो सर दर्द होना लाजमी है। आंख और दिमाग दोनों एक साथ काम करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप लौंग को अपने बैग में रखें और अपनी मसरुफियत के वक्त उसे खाएं। ये माउथ फ्रेश करेगी साथ ही सिर दर्द से भी निजात दिलाएगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी नगर निगम की बैठक में गूंजे जनहित के मुद्दे, पार्षद प्रीति आर्या ने रखीं पांच प्रमुख मांगें

तुलसी का सेवन करें
तुलसी एक आयुर्वेदिक औषधि है, यह आपको सिर दर्द से निजात दिलाने में मददगार है। इसके लिए आप तुलसी की कुछ पत्तघ्यिों को पानी में पकाकर उस पानी को पी लें। इसके थोड़ी देर बाद ही आप खुद को तनावमुक्त भी महसूस करने लगेंगे और आपका सिर दर्द पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -   शराब के नशे में रिश्तों का कत्ल! भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को मार डाला, बहू पर भी किया जानलेवा हमला

एक्यूप्रेशर का उपयोग करें
यह एक ऐसी असरदार तकनीक है, जिससे आपके शरीर के किसी भी भाग में होने वाले दर्द को खत्म किया जा सकता है। सिर दर्द होने पर आप अपने पैर के अंगूठे या फिर तलवों पर इससे मसाज करवाएं। इसके अलावा, आप अपनी हथेलियों पर भी एक्यूप्रेशर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्दी राहत मिल जाती है और आप हेल्दी महसूस करते हैं।

काली मिर्च और पुदीने की चाय पिएं
अगर आपको अक्सर सिरदर्द की शिकायत रहती है तो आप चाय या कॉफी की जगह काली मिर्च और पुदीने से बनी चाय पिएं। यह आपके लिए ज्यादा असरदार हो सकती है। ऐसे में आप चाहें तो ब्लैक-टी भी पी सकते हैं या फिर आम चाय का भी सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर – स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440