छोटी दिवाली के दिन करें ये उपाय, धन, सुख संपन्नता में होगी वृद्धि, दूर हो जाएगी सारी परेशानी

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। छोटी दिवाली से संबंधित एक कथा अत्यंत प्रचलित है। इस कथा के अनुसार श्रीकृष्ण और उनकी पत्नी सत्यभामा ने नरकासुर का वध किया था और उसकी कैद से लगभग 16 हज़ार महिलाओं को मुक्ति दिलाई थी। ऐसा माना जाता है कि इसी खुशी को मनाने के लिए दीप जलाए गए थे। मान्यता के अनुसार छोटी दिवाली के दिन व्रत रखने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. नरक चतुर्दशी को रूप चौदस और काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। जानें इस दिन धन प्राप्ति के लिए कौन से उपाय करें।

उबटन लगाएं – छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी के दिन सूर्याेदय से पहले उठ कर सबसे पहले उबटन लगाएं। इसके बाद नहाने के पानी में नीम के पत्ते डाल कर स्नान करें। यह आपको सुंदर और निरोगी बनाएगी।

तिल और तेल से स्नान – छोटी दिवाली के दिन चंदन का लेप लगाने का रिवाज है। चंदन का लेप जब सूख जाए तब तिल और तेल से स्नान करें। इस दिन स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य जरूर दें।

शिव को पंचामृत अर्पित करें – छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी को शिव चतुर्दशी भी होती है, इसलिए इस दिन भगवान शिव को पंचामृत अर्पित करने से शिव प्रसन्न होते हैं। शिव के साथ इस दिन मां पार्वती की भी पूजा करें। ऐसा करने से कार्य में उन्नति-प्रगति आती है।

हनुमान जी की पूजा – छोटी दिवाली को हनुमान जयंती भी होती है, इसलिए जो भी जातक इस दिन हनुमान की पूजा करता है उसे अपने जीवन में हर तरह के भय से राहत मिलती है। स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

मां कालिका की पूजा – छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी को काली चौदस भी कहा जाता है इसलिए इस खास दिन माता कालिका की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं और मां कालिका हर मनोकामना पूर्ण करती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440