श्रावण मास 2026: प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, होगी शिव की विशेष कृपा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सावन का महीना शुरू हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं। इस महीने में विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा करना फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को मन की शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस महीने में पड़ने वाला प्रदोष व्रत कई मायनों में शिवभक्तों के लिए बेहद ही खास होता है। सावन के महीने में दो प्रदोष व्रत पड़ेंगे और पहला वाला कल यानी 10 अगस्त को है।

हर कोई चाहता है कि पूरे विधि-विधान के साथ शिवजी की पूजा की जाए ताकि शिवजी को प्रसन्न किया जा सके। प्रदोष व्रत की शाम भगवान शिव को अगर आप अगर प्रसन्न करना चाहते हैं तो शाम की पूजा के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।

सावन प्रदोष व्रत में करें ये उपाय-
ऐसे करें शिवलिंग का अभिषेक

प्रदोष व्रत वाले दिन शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ माना जाता है। दूध-दही, घी और शहद के साथ शक्कर मिलाकर पंचामृत तैयार कर लें। फिर इसी से भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से मन शांत रहता है और स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की दिक्कत दूर होने लगती है। इस उपाय के दौरान मन शांत रखें और अपनी मनोकामना पूरी श्रद्धा के साथ कहें।

यह भी पढ़ें -   2027 से पहले उत्तराखंड भाजपा का बड़ा संगठनात्मक दांव, 178 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह

बेलपत्र का उपाय
भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का खास महत्व है। बेलपत्र शिवजी को बहुत ही प्रिय माना जाता है। प्रदोष व्रत के दिन 21 ऐसे बेलपत्र लें जो एकदम साफ हो और वो कटे-फटे ना हो। अब सफेद और पीले चंदन से बेलपत्र पर ॐ नमः शिवाय’ लिखें। बेलपत्र के तीनों पत्तों पर आप ये अलग-अलग लिख सकते हैं। इसके बाद शिवलिंग पर पूरे सच्चे मन के साथ इसे अर्पित करें। इस दौरान इसी मंत्र का जाप भी करें। धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय से रुके हुए काम में अच्छी ग्रोथ आती है और सारी मनोकामना पूरी होती है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में दर्दनाक हादसा: पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने B.Tech छात्रा को कुचला, मौके पर मचा हड़कंप

शिवलिंग पर चढ़ाएं काला तिल और दूध
अगर आप पिछले कुछ समय से पैसों से संबंधित दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो इस प्रदोष व्रत के दौरान ये उपाय कर सकते है। प्रदोष काल में शिवलिंग पर कच्चा दूध और काला तिल अर्पित करें। माना जाता है कि इसे जल के साथ अर्पित करने से मन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। वहीं इस उपाय से आर्थिक दिक्कतें तो दूर ही होती हैं। साथ ही राहु-केतु का बुरा प्रभाव भी काफी हद तक कम होता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440