क्या आप भी खांसते हैं कुछ खाने के बाद

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। फूड एलर्जी किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन बच्चे इसके अधिक शिकार हेाते है। एलर्जी होने पर शरीर का इम्यून सिस्टम उस चीज को खतरनाक मानकर बाहर निकाल देना चाहता है। फूड एलर्जी के कारण सांस लेने में परेशानी व सांस में घबराहट की आवाज आती है। नाक बहती है तथा एनाफ्लोक्सस (गंभीर एलर्जिक रिएक्शन) का भी अनुभव कर सकते हैं।
अस्थमा – अस्थमा के कारण व्यक्ति का वायुमार्ग (सांस आने जाने का रास्ता) प्रभावित होता है और कई चीजों के संपर्क में आने से यह कदम प्रतिक्रिया देता है। इन चीजों में खाने की वस्तुएं भी शामिल हैं। सल्फाइट एक ऐसी ही चीज है जो कई खाद्य या पेय पदार्थों में उपस्थित होता है और अस्थमा के लक्षणों को जागृत कर देता है। इसके कारण सांसों में घबराहट, सांस लेने तकलीफ और सीने में जकड़न भी महसूस हो सकता है।
डिसफेजिया – इस समस्या की वजह से कोई भी चीज निगलते समय कठिनाई होती है। इसके कारण यह भी महसूस होता है कि भोजन उनके गले में ही फंसा हुआ है। इसलिए खांसी या उसका ठसका आता है। कई बार एसिड रिफ्लक्स भी डिसफेजिया का कारण बन सकती है।
एसिड रिफ्लक्स – एसिड रिफ्लक्स (जीईआरडी या एलपीआर) यह स्थिति पेट के एसिड के भोजन की नली में आ पहुंचने से पैदा होती है। यह एसिड गले या मुंह में भी आ जाता है। ऐसे में खांसी या ठसका आ सकता है। यह स्थिति आगे जाकर गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिसीज या लेरिन्जोफिरिजल रिफ्लक्स जैसी समस्याओं में भी पैदल सकती है।
कोई संक्रमण – अपर रेस्पिरेटरी सिस्टम में होनवाला कोई भी संक्रमण खांसी की वजह बन सकता है। कई बार संक्रमण फूड पाइप में भी हो सकता है इसके कारण पनपने वाली सूजन खांसी का कारण बन सकती है।
निमोनिया – खाते समय भ्ज्ञोजन या पेय के कुछ छोटे कण सांस के द्वारा अंदर ले लेना आम बात है। फेफड़े खांसी के जरिए इन कणों को बाहर निकाल देते हैं लेकिन कई बार फेफड़े इतने स्वस्थ्य नहीं होते हैं कि वे इन कणों को बाहर निकाल सकें। तब खाने में मौजूद बैक्टीरिया लंग्स में रहे जाते हैं और परिणामस्वरूप एस्पाइरेशन निमोनिया हो सकता है। निज लोगों को एसिड रिपलक्स की समस्या होती है उनमें निमोनिया होने की आशंका बढ़ सकती है।
सिप करके पिएं पानी – खाना खाते समय अगर खांसी या ठसका एक आधा बार आए तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन ज्यादा बार इसका होना किसी समस्या का संकेत हो सकता है। इसलिए डॉक्टर को जरूर बताए। ऊपर से गिलास से गटक-गटक कर पानी न पिएं, एक-एक सिप लें। कोशिश करें कि हल्का गर्म पानी या चाय पीएं ताकि एकदम से कोई चीज फूड पाइप में न जाए। (साभार: हर्बल हेल्थ)

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440