नहीं बजेगी नैनीताल जिले में 6 अगस्त को स्कूल की घंटी! भारी बारिश के अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार और मंगलवार के बाद अब बुधवार 6 अगस्त 2025 को भी नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी वंदना ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए यह फैसला लिया है। अगले 24 घंटों में भारी से अति भारी वर्षा, भूस्खलन, सड़कों के अवरुद्ध होने और नदी-नालों के उफान पर आने की आशंका जताई गई है।

छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी, निजी और अशासकीय सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   वैज्ञानिक से पुलिस अधिकारी तक का सफर, अब आईपीएस बने डॉ. जगदीश चन्द्र

प्रशासन ने स्कूलों और दफ्तरों के जिम्मेदार अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि आपदा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। किसी भी आपात स्थिति में आमजन को 1077 या 05942-231178 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440