धराली आपदा पर पीएम की सीधी नजर, सीएम धामी ने किया हवाई निरीक्षण – 130 से अधिक लोग रेस्क्यू

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में मंगलवार को आई आपदा ने भारी तबाही मचाई। खीर गंगा नदी में अचानक बढ़े जलस्तर और मलबे के साथ आई बाढ़ ने गंगोत्री यात्रा के प्रमुख पड़ाव धराली गांव में तबाही मचा दी। महज आधे मिनट में आए सैलाब ने बाजार क्षेत्र में होटलों, होमस्टे और घरों को भारी नुकसान पहुंचाया। घटना ने न सिर्फ उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया है।

आपदा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर राहत और बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सभी एजेंसियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने बताया कि अब तक 130 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है और बाधित मार्गों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर धराली आपदा और चल रहे राहत कार्यों की जानकारी ली। पीएम मोदी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। सीएम ने उन्हें अवगत कराया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय पुलिस पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें -   वैज्ञानिक से पुलिस अधिकारी तक का सफर, अब आईपीएस बने डॉ. जगदीश चन्द्र

सीएम धामी ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह मुस्तैद है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440