क्या आप जानते हैं हरा सेब खाने के सेहत से जुड़े ये अद्भुत फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। यह कहावत आज भी हर घर में बोला जाता है। घर की बात छोड़िए कई डॉक्टर आज भी सलाह देते हैं कि रोजाना एक सेब का सेवन करें और दुरुस्त रहे। फल के रूप में सेब का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है। जब भी सेब का जिक्र होता है, तो लाल सेब का जिक्र सुनने को मिलाता हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि लाल सेब की तरह ही ग्रीन एप्पल भी सेहत के बेहद सही होते है। जी हां, कहा जाता है कि ग्रीन सेब का सेवन करने से इंसान हेल्दी तो रहता ही है साथ में दिमाग और त्वचा पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आज इस लेख में हम आपको ग्रीन एप्पल के फायदे में बारें में बताने जा रहे हैं। यक़ीनन इन फायदों को जानने के बाद आप भी अपनी डाइट में ग्रीन एप्पल को ज़रूर शामिल करना चाहेंगी। तो चलिए जानते हैं।

हड्डियों के लिए परफेक्ट
आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और खान के चलते हड्डियों को कई तरह से पोषक तत्वों की ज़रूरत होती हैं क्यूंकि, आजकल के भोजन में वो पोषक तत्व नहीं जो हड्डियों को मिलना चाहिए। इसलिए ज़रूरी हो जाता है कि समय-समय पर कुछ ऐसे फल का भी सेवन किया जाए कि हड्डियां मजबूत रहे। कहा जाता है कि हरे में सेब में कैल्शियम, प्रोटीन, कॉपर, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे तत्वों की मात्रा मौजूद रहती है। अगर इसका नियमित तौर पर इसका सेवन किया जाता है तो कमज़ोर हड्डियों को भी मजबूत किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

त्वचा के लिए सही
प्रारंभ में ही आपको बताया गया था कि रोज एक ग्रीन एप्पल सेवन करने से दिमाग और त्वचा पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रीन एप्पल टैनिन एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट तो होता है, जो त्वचा को हेल्दी रखने और दिमाग को तनाव से मुक्त करता है। कई लोगों का यह भी मानना है ग्रीन एप्पल के साथ-साथ इसके छिलके भी सेहत से भरपूर होते हैं, इसलिए इसे हमेशा छिलके के साथ ही खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

दांत रहते हैं स्वस्थ
दांतों को दुरुस्त रखने के लिए भी ग्रीन एप्पल एक बेस्ट फल है। अगर आप दांत दर्द या फिर किसी अन्य परेशानी से परेशान हैं, तो आपको रोजाना एक ग्रीन सेब का सेवन करना चाहिए। कहा जाता है कि ग्रीन एप्पल खाने से मुंह में अधिक मात्रा में स्लाइवा बनता है, जिसके कारण दांत मजबूत भी होते हैं और किसी तरह से कीड़े भी नहीं लगते हैं दांतों में।

वजन कम करें ग्रीन एप्पल से
लाल सेब को लेकर कहा जाता है कि अगर रोजाना एक सेब का सेवन किया जाता है तो बहुत तेजी से वजन को कम किया जा सकता है। ठीक वैसे ही अगर ग्रीन एप्पल का नियमित समय पर सेवन किया जाता है तो इससे भी वजन को कम किया जा सकता है। कहा जाता है कि ग्रीन एप्पल एंटी-ओबेसिटी गुण की तरह शरीर में काम करते हैं, जो फैट टिश्यू को कम यानि वजन को बढ़ने नहीं देते हैं और वजन कम भी करते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440