नींद में दांत कटकटाने जैसी समस्या से ग्रस्त हैं? यहां जानिए कारण और इलाज भी…

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कुछ विशेष बीमारियों के चलते भी नींद के दौरान दांत कटकटाने जैसी समस्या पैदा हो सकती है।
नींद में होने वाली गतिविधियां
आपने नींद में बात करने, नींद में चिल्लाने और यहां तक की नींद में चलने तक की समस्याओं के बारे में सुन रखा होगा। कुछ लोग नींद में खर्राटे भरते हैं, यह भी एक समस्या है। लेकिन क्या आपने कभी नींद में ‘दांत कटकटाने’ या ‘दांत पीसने’ के बारे में सुना है?
आप क्या करते हैं नींद में?
जी हां… यह भी नींद के दौरान होने वाली समस्याओं में से एक है। और आपको हैरानी होगी यह जानकर कि इस परेशानी के शिकार आजकल हर 10 लोगों में से 5 या 6 लोग हैं। चिंता इस बात की है कि यह समस्या दिन-प्रतिदिन और भी बढ़ती चली जा रही है।
नींद में बोलना या चिल्लाना
नींद में जब कोई बात करे या चिल्लाए तो साथ में सो रहे व्यक्ति को काफी परेशानी होती है। जब हम कभी नींद में चिल्लाते हुए या रोते हुए अचानक से उठ जाएं, यानि कि इस कारण से हमारी नींद टूट जाए तो हम स्वयं भी मानसिक रूप से तनाव को महसूस करते हैं।
नींद में चलने की बीमारी
कुछ लोगों को तो इस घटना के बाद दोबारा नींद आने में भी परेशानी होती है, जिसके कारण से उनकी बची हुई रात करवटें बदलते हुए ही गुजर जाती हैं। इनमें से सबसे खतरनाक है नींद में चलने की बीमारी, जो व्यक्ति को कई सारी परेशानियों में डाल देती है।
वैज्ञानिक कारण क्या है?
क्योंकि वह खुद भी समझ नहीं पाता कि नींद में चलते-चलते वह कहां पहुंच गया है। कई बार इस वजह से ऐसे मरीज दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। खैर आज हमारा मुद्दा है कि आखिरकार लोग नींद में दांत क्यों कटकटाते हैं? ऐसा क्यों होता है, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण क्या हैं? और इससे कैसे बचा जाए?
नींद में दांत कटकटाना
बीते समय में हुए कुछ रिसर्च के बाद यह पता लगा है कि दांत कटकटाना, जिसे ब्रूसिज्म भी कहते हैं, ये समस्या कई कारणों से होती है। शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है कि दांत कटकटाना, खर्राटों की तरह ही होता है जो नींद को खराब करने में सबसे आगे रहता है। इसलिए इसे हल्के में ना लें।
तनाव के कारण
दांत कटकटाने के ढेरों कारणों में से पहला है ‘तनाव’। जी हां… शोध के दौरान यह बात सामने आई है कि 70 प्रतिशत मामलों में नींद के दौरान दांत कटकटाना तनाव के कारण होता है। जब व्यक्ति जरूरत से अधिक मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है तो नींद में भी यह तनाव उसका पीछा नहीं छोड़ता।
चिंता भी है एक वजह
जागती अवस्था में भले ही वह व्यक्ति अपने तनाव से पीछा छुड़ाने के लिए कुछ भी कर लेता है, लेकिन नींद में उसका यह तनाव दांत कटकटाने का कारण बन जाता है। दांत कटकटाने का दूसरा कारण ‘चिंता’ भी है।
अल्जाइमर्स की वजह से
लेकिन कुछ शोधकर्ताओं ने बताया कि कुछ विशेष बीमारियों के चलते भी नींद के दौरान दांत कटकटाने जैसी समस्या पैदा हो सकती है। जैसे कि अल्जाइमर्स या कोई अन्य मानसिक बीमारी के चलते, व्यक्ति अमूमन दांत कटकटाने जैसी प्रॉब्लम्स का शिकार हो जाता है।
डर की वजह से
दांत कटकटाने का एक कारण व्यक्ति का किसी बात को लेकर ‘डर’ भी हो सकता है। जी हां… कोई ऐसा डर जो नींद में भी हमें भयभीत कर देता है। जागती अवस्था में भी हम लोग डर की वजह से दांत कटकटाने लगते हैं, लेकिन नींद में भी डर के कारण ऐसा होना संभव हो सकता है।
डरावना सपना
हो सकता है कि ऐसा वह व्यक्ति वास्तविक डर के कारण कर रहा हो या फिर वह कोई ऐसा स्वप्न देख रहा है, जो उसे दांत कटकटाने पर मजबूर कर रहा है। लेकिन ऐसा एक-दो बार हो तो चलता है, किंतु अधिक होने लगे तो आपको अन्य कारणों की ओर ध्यान देना चाहिए।
नशे की लत
नींद के दौरान दांत कटकटाने का अगला कारण है व्यक्ति की ‘नशे की लत’। नशा कोई सामान्य-सा नहीं, बल्कि जब जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो ऐसा होता है। जो लोग केवल बीयर या शराब का सेवन करते हैं और वो भी सामान्य मात्रा में तो उन्हें ऐसा कभी नहीं होता। लेकिन ड्रग्स जैसा कठोर नशा करने वाले नींद में दांत पीसने का शिकार हो जाते हैं।
चाय और काफी का अधिक सेवन
लेकिन केवल नशा ही नहीं, अत्यधिक चाय और काफी का सेवन करने वालों को भी यह समस्या अपना शिकार बना सकती है। इसके अलावा अगर आप बीमार हैं और हैवी-डोज दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तब भी यह समस्या पैदा हो सकती है।
हैवी-डोज वाली दवाइयां
जो लोग नींद आने के लिए दवाएं लेते हैं या फिर तनाव से मुक्त होने की हैवी-डोज वाली दवाइयां खाते हैं, उनके साथ यह समस्या होना कॉमन है। केवल नींद ना आने की परेशानी होना ही दांत पीसने जैसा समस्या का कारण बन सकता है। अगर आप रोज नींद में खर्राटे लेते हैं, तब भी आपको यह प्राब्लम हो सकती है।
दांतों में प्रॉब्लम
नींद में दांत कटकटाने का एक कारण हमारे अपने दांत भी हो सकते है। सुनने में आपको अजीब लगेगा, लेकिन डाक्टरों के मुताबिक यदि किसी के मुंह के ऊपरी और निचले जबड़े का अलाइनमेंट सही नहीं है, तो वह व्यक्ति नींद में दांत जरूर पीसता होगा। इसके अलावा अगर दांत में दर्द है, तब भी व्यक्ति दांत पीसता है।
पेट संबंधी रोग
नींद में दांत कटकटाने का सबसे काफमन कारण लोग देते हैं वह है पेट में कीड़े होना। दूसरा कारण है यदि पेट में गैस या एसिडिटी हो, तब भी हम नींद में दांत पीसते हैं।
कारण और इलाज
तो ये थे नींद में दांत कटकटाने के कुछ कारण, लेकिन इनका इलाज करना हो तो आपको पहले कारण ढूंढ़ना होगा। किस व्यक्ति को दांत कटकटाने की समस्या क्यों हुई है, उसी में इसका इलाज छिपा है।
कारण के अनुसार इलाज
तो इस हिसाब से यदि दांत कटकटाने जैसी परेशानी से छुटकारा पाना हो तो रोगी को अपने दांतो का अलाइनमेंट चेक कराना चाहिए। यदि तनाव है, डर है या किसी बात की चिंता, तो उसे पहले दूर करें।
ये सब छोड़ दें
चाय या कॉफी का अधिक सेवन छोड़ दें। अधिक से अधिक व्यायाम करें और मन और मस्तिष्क को शांत रखें। खाने के ठीक बाद चुइंगम ना लें। और जितना हो सकते अच्छी बातें सोचे, आप थोड़े ही समय में इस परेशानी से छुटकारा पा लेंगे।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440